कृषि विश्व विद्यालय जोधपुर में विश्व पुस्तक दिवस समारोह का आयोजन 26 अप्रैल को

राइजिंग भास्कर. जोधपुर 

26 अप्रैल को विश्व पुस्तक दिवस के उपलक्ष्य में कृषि विवि के कुलपति सचिवालय के संगोष्ठी कक्ष में एक कार्य क्रम आयोजित किया जाएगा। इसकी अध्यक्षता कुलगुरु डॉ. वीएस जैतावत करेंगें और पूर्व कुलपति डॉ. एलएन हर्ष मुख्य अतिथि होंगें। समारोह के संयोजक डॉ प्रदीप पगारिया ने बताया कि पूर्व प्रसार निदेशक एवं संबल एंटरप्राइजेज के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. एके पुरोहित कृषि और कृषि उच्च शिक्षा में नए विचारों की दस्तक विषय पर मुख्य वक्ता के रूप में विचार व्यक्त करेंगें।

इस अवसर पर डॉ. एके पुरोहित द्वारा लिखित एवं संबल द्वारा नव प्रकाशित निम्न ई पुस्तकों के सैंपल का डिजिटल लोकार्पण भी होगा-

  1. गीता- आइये साथ पढ़ते हैं
  2. बेच फ्लॉवर रेमडी प्रणाली के मूल तत्व
  3. जिन शिन कला के मूल तत्व
  4. स्विच वर्ड – सिद्दांत और प्रयोग
  5. आकर्षण और अभिव्यक्ति – सिद्दांत और व्यवहार

संयोजक डॉ. पगारिया द्वारा किसानों, संकाय, स्टाफ, छात्रों, एवं नागरिकों को आमंत्रित करने हेतु निमंत्रण पत्र सृजित कर जारी किया।

Author: Dilip Purohit


प्रकाशित किया गया

में

द्वारा

टैगस:

टिप्पणियां

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *