Ideas for the Welfare of Humanity
मानव कल्याण के लिए विचार
English
Sambal Vichar is an independent intellectual platform dedicated to exploring, examining and sharing original, innovative and researchable ideas for the welfare of humanity.
It seeks to encourage free thinking, scientific inquiry, interdisciplinary dialogue and the development of knowledge that can contribute to a better future for individuals and society.
हिंदी
संबल विचार मानव कल्याण के उद्देश्य से मौलिक, नवाचारी एवं अनुसंधान योग्य विचारों के अन्वेषण, परीक्षण और प्रसार के लिए समर्पित एक स्वतंत्र बौद्धिक मंच है।
यह स्वतंत्र चिंतन, वैज्ञानिक अनुसंधान, अंतर्विषयी संवाद तथा ऐसे ज्ञान के विकास को प्रोत्साहित करता है, जो व्यक्ति और समाज के बेहतर भविष्य के निर्माण में योगदान दे सके।
Our Vision | हमारा दृष्टिकोण
English
To create a world where original ideas, scientific inquiry and wisdom work together to promote human welfare, sustainable development and a more enlightened society.
हिंदी
एक ऐसे विश्व का निर्माण करना जहाँ मौलिक विचार, वैज्ञानिक अनुसंधान और ज्ञान-विवेक मिलकर मानव कल्याण, सतत विकास तथा अधिक जागरूक और प्रबुद्ध समाज के निर्माण में योगदान दें।Our Mission | हमारा ध्येय
English
- To identify and encourage original and researchable ideas.
- To promote scientific temper, critical thinking and intellectual freedom.
- To connect knowledge from different disciplines.
- To provide a platform for thinkers, researchers, educators and innovators.
- To explore ideas that can lead to practical solutions for human welfare.
- To bridge the gap between traditional wisdom and modern scientific knowledge.
हिंदी
पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक वैज्ञानिक ज्ञान के बीच सेतु स्थापित करना।
मौलिक एवं अनुसंधान योग्य विचारों की पहचान और प्रोत्साहन करना।
वैज्ञानिक दृष्टिकोण, आलोचनात्मक चिंतन और बौद्धिक स्वतंत्रता को बढ़ावा देना।
विभिन्न ज्ञान-विषयों के बीच संवाद और समन्वय स्थापित करना।
विचारकों, शोधकर्ताओं, शिक्षकों और नवाचारकर्ताओं को मंच प्रदान करना।
मानव कल्याण के लिए व्यावहारिक समाधान देने वाले विचारों का अन्वेषण करना।
Our Philosophy | हमारा दर्शन
English
We believe that every meaningful advancement begins with an idea. Ideas must be welcomed with an open mind, examined through reason, explored through research and evaluated in the light of their potential contribution to humanity.
We respect knowledge from all sources, while maintaining a commitment to evidence, intellectual honesty and continuous inquiry.
हिंदी
हमारा विश्वास है कि प्रत्येक सार्थक प्रगति का प्रारम्भ एक विचार से होता है। विचारों का स्वागत खुले मन से होना चाहिए, उनका परीक्षण तर्क के आधार पर, अन्वेषण अनुसंधान के माध्यम से और मूल्यांकन मानवता के लिए उनकी संभावित उपयोगिता के संदर्भ में होना चाहिए।
हम ज्ञान के सभी स्रोतों का सम्मान करते हैं, साथ ही प्रमाणिकता, बौद्धिक ईमानदारी और निरंतर जिज्ञासा के प्रति प्रतिबद्ध रहते हैं।
What We Publish | हम क्या प्रकाशित करते हैं
English
Sambal Vichar welcomes diverse forms of intellectual contributions, including:
- Original Ideas and Innovative Concepts
- Research-based Articles and Critical Reviews
- Scientific Hypotheses and Conceptual Explorations
- Interdisciplinary Studies
- Philosophical and Analytical Essays
- Visionary Proposals for Human Welfare
- Perspectives on Emerging Knowledge and Future Possibilities
हिंदी
संबल विचार विभिन्न प्रकार के बौद्धिक योगदानों का स्वागत करता है, जिनमें शामिल हैं:
- मौलिक विचार एवं नवाचारी अवधारणाएँ
- अनुसंधान आधारित लेख एवं समीक्षात्मक अध्ययन
- वैज्ञानिक परिकल्पनाएँ एवं वैचारिक अन्वेषण
- अंतर्विषयी अध्ययन
- दार्शनिक एवं विश्लेषणात्मक निबंध
- मानव कल्याण के लिए दूरदर्शी प्रस्ताव
- उभरते ज्ञान एवं भविष्य की संभावनाओं पर विचार
Invitation to Thinkers & Contributors
विचारकों एवं रचनाकारों को आमंत्रण
English
Sambal Vichar invites thinkers, researchers, academicians, educators, innovators and independent scholars to share their original ideas and research-based contributions.
We encourage ideas that question existing assumptions, explore new possibilities and offer constructive perspectives for the betterment of humanity.
Let us create a community where ideas are respected, questions are encouraged and knowledge evolves through dialogue and inquiry.
हिंदी
संबल विचार विचारकों, शोधकर्ताओं, शिक्षाविदों, शिक्षकों, नवाचारकर्ताओं तथा स्वतंत्र अध्येताओं को अपने मौलिक विचार एवं अनुसंधान आधारित योगदान साझा करने के लिए आमंत्रित करता है।
हम ऐसे विचारों को प्रोत्साहित करते हैं जो स्थापित मान्यताओं की समीक्षा करें, नई संभावनाओं का अन्वेषण करें तथा मानवता के कल्याण के लिए रचनात्मक दृष्टिकोण प्रस्तुत करें।
आइए, एक ऐसे बौद्धिक समुदाय का निर्माण करें जहाँ विचारों का सम्मान हो, प्रश्न पूछने को प्रोत्साहन मिले और संवाद एवं अनुसंधान के माध्यम से ज्ञान का विकास हो।
Editorial Principles | संपादकीय सिद्धांत
English
Sambal Vichar is committed to the following principles:
- Intellectual Contribution: Contributions may include original ideas, existing concepts, critical observations or recommendations for further research. The original source and author, wherever identifiable, must be duly acknowledged.
- Research Potential: Ideas and propositions should offer scope for systematic investigation, verification or critical examination.
- Evidence and References: Factual claims should be supported by reliable sources wherever applicable.
- Intellectual Freedom: Diverse viewpoints, unconventional ideas and constructive disagreements are welcome.
- Transparency: Facts, interpretations, hypotheses, recommendations and personal opinions must be clearly distinguished.
- Human Welfare: Contributions should have potential intellectual, social, scientific or practical relevance to humanity.
- Academic Integrity and Source Acknowledgement: Plagiarism, fabricated references and misleading claims are unacceptable. All borrowed ideas, quotations, data and information must be appropriately attributed to their original sources and authors.
हिंदी
संबल विचार निम्नलिखित सिद्धांतों के प्रति प्रतिबद्ध है:
- बौद्धिक योगदान: योगदान में मौलिक विचारों के साथ-साथ विद्यमान अवधारणाएँ, आलोचनात्मक टिप्पणियाँ अथवा आगे अनुसंधान के लिए अनुशंसाएँ भी सम्मिलित हो सकती हैं। जहाँ मूल स्रोत एवं लेखक की पहचान संभव हो, उनका स्पष्ट उल्लेख और उचित श्रेय देना अनिवार्य होगा।
- अनुसंधान की संभावना: प्रस्तुत विचारों एवं प्रस्तावों में व्यवस्थित अन्वेषण, सत्यापन अथवा आलोचनात्मक परीक्षण की संभावना होनी चाहिए।
- प्रमाण एवं संदर्भ: जहाँ आवश्यक हो, तथ्यात्मक दावों के समर्थन में विश्वसनीय स्रोत दिए जाने चाहिए।
- बौद्धिक स्वतंत्रता: विविध दृष्टिकोणों, अपरंपरागत विचारों एवं रचनात्मक असहमतियों का स्वागत है।
- पारदर्शिता: तथ्यों, व्याख्याओं, परिकल्पनाओं, अनुशंसाओं एवं व्यक्तिगत विचारों के बीच स्पष्ट अंतर रखा जाना चाहिए।
- मानव कल्याण: योगदान में मानवता के लिए संभावित बौद्धिक, सामाजिक, वैज्ञानिक अथवा व्यावहारिक महत्त्व होना चाहिए।
- शैक्षणिक ईमानदारी एवं स्रोत-संदर्भ: बौद्धिक सामग्री की नकल, काल्पनिक संदर्भों का उल्लेख तथा भ्रामक जानकारी प्रस्तुत करना स्वीकार्य नहीं होगा। अन्य लेखकों अथवा स्रोतों से ग्रहण किए गए विचारों, उद्धरणों, आँकड़ों एवं तथ्यों के मूल स्रोत का स्पष्ट उल्लेख और संबंधित लेखक को उचित श्रेय देना अनिवार्य होगा।